tuk tuk

चालक टुकटुक लेकर फरार, स्वामी ने कराया मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में एक चालक किराये के टुकटुक को लेकर फरार हो गया। पीड़ित टुकटुक के स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर फरार चालक के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगायी है।

राजपुरा गली नंबर 4 निवासी टुकटुक स्वामी विशाल गुप्ता ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया है कि उसका टुकटुक वाहन संख्या यूके 04ईआर-1607 जिसे बरेली नवाबगंज, पंचपेड़ा निवासी अम्बा प्रसाद पुत्र गोविन्द राम किराये पर चलता था। बीती 27 जनवरी की सुबह अम्बा प्रसाद टुकटुक लेकर गया था। लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। फोन पर भी सम्पर्क करने का प्रयास किया लेकिन उसका फोन नहीं लगा। काफी खोजबीन के बाद भी टुकटुक व चालक अम्बा प्रसाद का कोई पता नहीं चला।

यह भी पढ़ें -   स्वाद में कड़वे होते हैं लेकिन सेहत के लिए बहुत लाभकारी हैं

पीड़ित विशाल गुप्ता ने आखिर पुलिस शरण लेते हुए उक्त फरार अम्बा प्रसाद के खिलाफ मामले की तहरीर सौंपी हैं। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440