समाचार सच, हल्द्वानी/खैरना। सवारियों से भरी टैक्सी शराब पीकर चालक को भारी पड़ गया। खैरना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एमबी एक्ट में मामला दर्ज किया है।
सोमवार को खैरना चौकी पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी इसी दौरान बेरीनाग से हल्द्वानी सवारियां लेकर आ रही टैक्सी सं. यूके04 टीबी 2754 जो खतरनाक तरीके से आ रही थी पुलिस ने उक्त टैक्सी को रोका और ड्राइवर से कागजात मांगे जिसपर ड्राइवर हरीश चंद्र भट्ट पुत्र धर्मानंद भट्ट निवासी ग्राम खताली जिसके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी पुलिस ने उसे खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर सवारियों की जान जोखिम में डालने की धारा 184/185/ 202 एमबी एक्ट के अन्तर्गत गिरफ्तार खैरना चौकी प्रभारी द्वारा बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, कां0 राजेंद्र सती शामिल थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















