समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जनपद पुलिस द्वारा चलाये जा रहे मादक पदार्थ व नशखोरी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस को दिन प्रतिदिन सफलता मिलती नजर आ रही है। इसी अभियान के अन्तर्गत पुलिस आये दिन नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों को सलाखों के पीछे धकेल रही है लेकिन इसके बाद भी आये दिन नशीले पदार्थों की तस्करी बेधड़क की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने आज जेल से छूटकर आये युवक को नशे के इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बनभूलपुरा पुलिस ने नशे के इंजेक्शनों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तीन पहले वह नशे की तस्करी में जेल गया, जब वह जेल से छूटकर आया तो फिर से नशे के कारोबार से जुट गया। जिले में इन दिनों नशे के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। नशे के अब तक सैकड़ों सौदागर को पुलिस सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है लेकिन इसके बाद भी नशे का कालाबाजारी रूकने का नाम नहीं ले रहा है। बनभूलपुरा पुलिस ने गश्त के दौरान इंदिरा नगर ठोकर के पास से एक तस्कर को नशे के 50 इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि पकड़ा गया तस्कर राशिद हुसैन उर्फ रिहान पच्चीस पुत्र वाजिद हुसैन निवासी सफदर का बगीचा बनभूलपुरा है। एसओ भाकुनी ने बताया कि पकड़ा नया तस्कर पहले भी नशे के धंधे में तीन साल की सजा काट चुका है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस टीम में एसआई थानाध्यक्ष वनभूलपुरा नीरज भाकुनी, एसआई मनोज यादव, कां. हरिकृष्ण मिश्रा, मुन्ना सिंह शामिल रहे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



