कैंचीधाम मेले के चलते जिले के दो ब्लॉकों में 15 जून को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। कैंचीधाम स्थापना दिवस मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने भीमताल और बेतालघाट विकासखंड क्षेत्र में 15 जून को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार दोनों विकासखंडों में संचालित सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र भी सोमवार को बंद रहेंगे।

जिलाधिकारी ने बताया कि कैंचीधाम मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में विद्यार्थियों, अभिभावकों और आमजन की सुविधा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

आदेश के तहत भीमताल और बेतालघाट विकासखंड में संचालित कक्षा एक से 12वीं तक के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 15 जून को अवकाश रहेगा। वहीं अन्य सभी सरकारी कार्यालय पूर्व निर्धारित समयानुसार संचालित होंगे और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित रहना होगा।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में 30 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को किया हाई अलर्ट पर

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक एवं बेसिक) तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास को निर्देश दिए हैं कि अवकाश संबंधी सूचना समय रहते सभी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यार्थियों के अभिभावकों तक पहुंचाई जाए।

यह भी पढ़ें -   जमरानी बांध परियोजना पर प्रशासन का कड़ा रुख, सीडीओ ने लगाई अफसरों को फटकार; गुणवत्ता, मलबा निस्तारण और पुनर्वास पर मांगा जवाब

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440