प्रेम प्रसंग के चलते युवक युवती ने उठाया यह खौफनाक कदम…

खबर शेयर करें

संबंध खत्म करने के दबाव के कारण दोनों ने गोला पुल से कूद कर दी जान

समाचार सच, हल्द्वानी (क्राइम डेस्क)। यहां नैनीताल जनपद के हल्द्वानी महानगर में बीते देर शाम प्रेम प्रसंग के चलते युवक युवती ने एक खौफनाक कदम उठा लिया। जानकारी के अनुसार घर वालों के द्वारा संबंध ख़तम करने दबाव के कारण दोनों ने यहां गोलापुल से कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची बनभूलपुरा पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस ने मृतक युवक का नाम आसिफ (22) मृतक युवती निशा (18) नाम से पहचान कि गई है।

यह भी पढ़ें -   बिन्दुखत्ता के लिए विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट का संघर्ष लाया रंग

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक आसिफ लखीमपुर खीरी का रहने वाला है जबकि निशा पीलीभीत की रहने वाली है। दोनों के परिवार यहां जवाहर नगर में किराए पर रहते है। पुलिस के मुताबिक दोनों में लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के घर वाले इसी बात को लेकर हमेशा डांटते थे और दोनों से संबंध खत्म करने की बात करते थे। माना जा रहा है कि घर वालों की रोज़ रोज़ की डांट से परेशान होकर आसिफ और निशा ने सोमवार को देर शाम को गौला पुल पहुंचकर वहां से छलांग लगा दी। जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतक आसिफ के पिता नहीं है और वह पुताई का काम करते है। आसिफ सात भाईयों में सबसे छोटा था। उसके तीन भाई व मां यहां रहते हैं जबकि बाकी भाई लखीमपुर में ही रहते हैं। जबकि मृतका निशा के पिता राकेश भी मेहनत मजदूरी करते है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक पुलिस इस मामले में जांच में जुटी हुई थी।

यह भी पढ़ें -   मुख्यमंत्री का 28 फरवरी को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा, जारी हुआ मिनट टू मिनट कार्यक्रम

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440