सूखी नदी उफनाने से विजयपुर व नगैल गांव का संपर्क टूटा, एसडीएम व सीओ ने लिया जायजा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/गौलापार। यहां सूखी नदी उफनाने से विजयपुर व नगैल गांव का संपर्क टूट गया है। जिस कारण नदी में पुल ना होने के कारण क्षेत्र के ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डाल कर नदी को पार कर रहे है। खेड़ा पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट द्वारा दी सूचना पर बुधवार को उपजिलाधिकारी मनीष सिंह व सीओ शांतनु पाराशर ने क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
आपको बता दें कि सूखी नदी से लगे विजयपुर व नगैल गांव में लगभग 170 परिवार निवास करते है। हर वर्ष बरसात के मौसम में गौलापार स्थित सूखी नदी उफनाने लगती है और गांव का संपर्क कट जाता है। इस दौरान क्षेत्र के लोग अपनी जान जोखिम में डाल कर नदी को पार करते हैं। बुधवार को यहां पहुंचे एसडीएम व सीओ ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस मौके पर पूर्व बीडीसी सदस्य अर्जुन बिष्ट ने बताया कि इन दिनों क्षेत्र के लोग अपनी जान जोखिम में डाल कर नदी को पार कर रहे है। जिस कारण कभी भी यहां कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने एसडीएम को बताया कि क्षेत्र के गांववासी लंबे समय से सूखी नदी पर पुल बनाने की मांग कर रहे हैं। जिस पर एसडीएम मनीष सिंह ने उक्त समस्या को प्राथमिकता से लेते हुए प्रस्ताव बना कर शीघ्र शासन को भेजने की बात की।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलवंत मेहरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य मानी मेहता, आनंद सिंह मेहता, मनोज रावत सहित विजयपुर ग्राम के लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव में मतदान जारी, 1053 व्यापारी चुनेंगे अपना नया नेतृत्व

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440