कुमाऊं में जल्द ही शुरू होगी ई-बीट पुलिसिंग, मुख्यालय भेजा गया है प्रस्ताव

खबर शेयर करें

कर्मचारियों को नियमित तौर पर अपने कामकाज का लेखाजोखा ऑनलाइन दर्ज कराना होगा: डॉ. नीलेश आनन्द भरणे

समाचार सच, हल्द्वानी। कुमाऊं में जल्द ही ई-बीट पुलिसिंग शुरू होने वाली है, जिसका प्रस्ताव भी मुख्यालय भेजा दिया गया है। उक्त जानकारी मंगलवार को यहां डीआईजी डॉ. नीलेश आनन्द भरणे ने एक मुलाकात के दौरान पत्रकारों को दी। डीआईजी डॉ. भरणे ने बताया कि जल्द ही ई-बीट पुलिसिंग शुरू की जाएगी। इसकी ऑनलाइन मॉनीटरिंग की जाएगी। डीआईजी ने बताया कि ई-बीट पुलिसिंग में तैनात कर्मचारियों के लिए आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। कर्मचारियों को नियमित तौर पर अपने कामकाज का लेखाजोखा ऑनलाइन दर्ज कराना होगा। इसकी लगातार मॉनीटरिंग भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें -   नवरात्रि में मां दुर्गा को क्यों चढ़ाया जाता है लाल रंग? जानिए धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व

उन्होंने यह भी बताया कि बीते दिनों अल्मोड़ा में हुए अन्तरजातीय विवाह के मामले की भी उच्चस्तरीय जांच कराई जा रही है। इस मामले में युवती की ओर से एसएसपी को लिखे पत्र को भी गंभीरता से लिया जा रहा है। इसकी जांच एसआईटी से कराई जा रही है। उनका कहना था कि मामले में लिप्त दोषियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। मामले की निष्पक्ष जांच होगी।

डीआईजी डॉ नीलेश आनन्द भरणे ने बताया कि नव निर्मित भवन के परिक्षेत्रीय पुलिस कन्ट्रोल रूम में नैनीताल क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए 28 सीसीटीवी कैमरों का लाइव विडियो देखकर मॉनिटरिंग की जा रही है। शहर में किसी भी संदिग्ध गतिविधि व यातायात व्यवस्था बाधित होने पर सम्बन्धित थाना/चौकी को संदेश प्रसारित कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही परिक्षेत्रीय कार्यालय को कॉरपोरेट ऑफिस की तर्ज पर अत्याधुनिक रूप देते हुए विगत 20 वर्षों के मैनुअल डाटा को कम्यूटर फॉर्म में डिजिटाईज किया जा रहा है। कार्यालय के 22 कम्प्यूटरों को लोकल एरिया नेटवर्किंग प्रणाली के माध्यम से जोड़कर डाटा को साझा किया जाता है। समस्त डाटा को सुरक्षित रखने हेतु सर्वर रूम की व्यवस्था की गयी है, जिसमें रेंज कार्यालय के कैम्प ऑफिस हल्द्वानी में स्थापित 8 कम्प्यूटर के डाटा को सुरक्षित रखते हुए आवश्यकतानुसार सांझा किया जाता है। परिक्षेत्रीय कार्यालय को स्मार्ट रूप देते हुए कार्यालय को पूर्ण रूप से आधुनिक सुविधाओं व उपकरणों से सुसज्जित किया गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440