Earthquake: दिल्ली- NCR में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, तीव्रता 5.8, कश्मीर में भी हिली धरती, घर से बाहर निकले लोग

खबर शेयर करें

समाचार सच, दिल्ली(एजेन्सी)। एनसीआर दिल्ली में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए है। भूकंप का केंद्र हिंद कुश्त वाला इलाका रहा और इसकी तीव्रता 5.8 मापी गई है। सबसे तेज झटके जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में महसूस किए गए, वहीं दिल्ली-एनसीआर में भी धरती तेज हिली। बताया जा रहा है कि 9 बजकर 34 मिनट पर ये भूकंप आया और इसके दस्तक देते ही लोग काफी डर गए।

यह भी पढ़ें -   धामी सरकार का बड़ा दांव: पूर्व उपनल कर्मियों को मिलेगा ‘समान काम-समान वेतन’, बजट में करीब 290 करोड़ का प्रावधान

जानकारी मिली है कि दिल्ली-एनसीआर में लोग तुरंत अपने घर से बाहर निकल गए। अभी तक किसी भी तरह की जान-माल की हानी की खबर नहीं है, लेकिन लोगों में डर है। जोर के झटके लगते देख लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। यह झटके दिल्ली नोएडा फरीदाबाद गुरुग्राम गाजियाबाद सहित आसपास के शहरों में महसूस किए हैं। इसके साथ ही उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में भी लोगों को भूकंप के झटके लगे हैं।
इससे पहले भी दिल्ली में तेज भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं, राजधानी क्योंकि हाई रिस्क जोन में आती है, ऐसे में यहां पर बड़े संकट का खतरा हमेशा बना रहता है।

यह भी पढ़ें -   लीजेंड्स लीग क्रिकेट को लेकर हल्द्वानी में ट्रैफिक अलर्ट! 11 से 14 मार्च तक रहेगा डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें रूट प्लान…
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440