वजन घटाने के लिए इन 4 तरीकों से खाएं कलौंजी, मिलेंगे और भी कई फायदे

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। भारतीय रसोई में कलौंजी का इस्तेमाल मसालों में किया जाता है। इसमें आयरन, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, सोडियम व कई आवश्य लवण और अमीनो एसिड होते हैं। इसके अलावा आयुर्वेद में भी कलौंजी को बेहद महत्व दिया जाता है। ऐसे में इसके बीजों का सेवन करने से बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। इसके अलावा पेट की चर्बी कम करने के लिए इस बेहद फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में अगर आप अपने बढ़े हुए वजन से परेशान है तो इसे अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकती है।
इस तरह करें कलौंजी अपनी डेली डाइट में शामिल…
कलौंजी और शहद
वजन घटाने के लिए आप कलौंजी का शहद के साथ सेवन कर सकती हैं। इसके लिए 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 छोटा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब 4-5 कलौंजी के बीजों का सेवन करके इस पानी को पीएं। उसके बाद 1 छोटा चम्मच शहद खाएं। इससे वजन तेजी से कंट्रोल होने में मदद मिलेगी।
कलौंजी और नींबू
इसके लिए एक कटोरी में कलौंजी के बीज व नींबू का रस मिलाकर 2 दिन तक धूप में सुखाएं। फिर रोजाना दिन में 2 बार 4-5 कलौंजी बीजों का सेवन करें।
कलौंजी पाउडर और शहद
इसके लिए एक गिलास गुनगुने नींबू पानी में 1/4 छोटा चम्मच कलौंजी का पाउडर और 1 छोटा चम्मच शहद मिलाएं। दिन में 2 बार इसका सेवन करने से पेट व कमर के आसपास जमा एक्सट्रा चर्बी कम होने में मदद मिलेगी।
खाने में करें इस्तेमाल
आप कलौंजी में सब्जी, सलाद, चटनी में मिलाकर खा सकती है।
चलिए जानते हैं कलौंजी खाने के लाजवाब फायदे…
वजन घटाए

आज के समय में मोटापा हर दूसरे व्यक्ति की परेशानी है। मगर आप कलौंजी का सेवन करके इससे छुटकारा पा सकती है। इसका सेवन करने से तेजी से बैली फैट कम होने में मदद मिलेगी।
स्मरण शक्ति व एकाग्रता
इसका सेवन करने से दिमाग गहराई से पोषित होता। तनाव कम होने में मदद मिलती है। ऐसे में याददाश्त व एकाग्रता शक्ति बढ़ती है।
बैड कोलेस्ट्रॉल घटाए
पोषक तत्व, एंटी-ऑक्सडेंट व आयुर्वेद गुणों से भरपूर कलौंजी का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। ऐसे में दिल संबंधी समस्याओं की चपेट में आने का खतरा कम रहता है।
इम्यूनिटी बढ़ाए
इसके सेवन से तेजी से इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। वहीं कोरोना काल व मानसून के दौरान बीमारियों की चपेट में आने का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में आप इसे अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकती है।
डायबिटीज रखें कंट्रोल
कलौंजी में मौजूद पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण डायबिटीज कंट्रोल रखने में मदद करते हैं। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को इसे अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
सिर व जोड़ों दर्द से दिलाए राहत
पोषक तत्वों से समृद्ध कलौंजी का सेवन करने से सिर दर्द व जोड़ों के दर्द से आराम दिलाता है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440