रात को सोने से पहले अजवाइन खाने से पाचन क्रिया स्वस्थ रहती है, इन समस्याओं से मिलेगी राहत

खबर शेयर करें

Eating celery before going to bed at night keeps the digestion process healthy, you will get relief from these problems.

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। भारतीय किचन में मौजूद मसाले स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इन्हीं मसालों में से एक है अजवाइन। अजवाइन में प्रोटीन, फैट, फाइबर, मिनरल, कैल्शियम, आयरन और निकोटिनिक एसिड पाया जाता है जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से दूर रखने में मदद करती है। रात को सोने से पहले अजवाइन खाने से पाचन क्रिया स्वस्थ रहती है। तो चलिए आपको बताते हैं रात में सोने से पहले अजवाइन खाने से आपको क्या-क्या फायदे होंगे…

यह भी पढ़ें -   21 फरवरी 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

अनिद्रा रहेगी दूर
रात को यदि आपको अच्छी नींद नहीं आती तो आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। अजवाइन खाने से आपका मस्तिष्क शांत होता है। आपको नींद भी अच्छी आती है और इसका कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता।

कमर दर्द होगी कम
यदि आपको कमर में दर्द रहती है तो सोने से पहले 1 चम्मच भुनी हुई अजवाइन का सेवन करें। अजवाइन खाने के बाद आप 1 गिलास गर्म पानी जरुर पिएं। परंतु अजवाइन का सेवन आप खाना खाने के बाद ही करें। इससे आपको कमर दर्द से आराम मिलेगा। अजवाइन का लेप बनाकर भी आप लगा सकते हैं इससे भी आपको काफी आराम मिलेगा।

सर्दी-जुकाम से मिलेगी राहत
सर्दी-जुकाम की समस्या से राहत पाने के लिए आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। 1 चम्मच अजवाइन में 1 चुटकी काला नमक मिलाकर खाएं। इसके बाद 1 गिलास गर्म पानी जरुर पिएं। इससे आपको सर्दी-खांसी जैसी समस्या से आराम मिलेगा।

यह भी पढ़ें -   कोटद्वार से युवती के साथ घूमने आए युवक की नैनीताल के होटल में संदिग्ध मौत, जांच जारी

कब्ज से मिलेगा आराम
यदि आपको कब्ज की समस्या रहती है तो आप 1 चम्मच कच्ची अजवाइन को तवे पर भून लें। फिर रात में सोने से पहले इसे चबाकर खाएं। इसके बाद गर्म पानी पिएं। इस नुस्खे से आपको कब्ज की समस्या से आराम मिलेगा।

डायरिया से मिलेगी राहत
डायरिया के मरीजों के लिए भी अजवाइन का सेवन काफी फायदेमंद होगा। रात को सोने से पहले आप 1 गिलास गर्म पानी करें। इसमें 1 चम्मच अजवाइन को अच्छे से गर्म करें। पानी का सेवन आप सोने से 30 मिनट पहले करें। इसे पीने से डायरिया और पेट से जुड़ी समस्याओं से आपको आराम मिलेगा।

जोड़ों का रहेगा दूर
अगर आपके जोड़ों में दर्द रहता है तो आप 1 चम्मच अजवाइन और 1 गिलास गर्म पानी मिलाएं। इससे आपको दर्द से काफी आराम मिलेगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440