खूबकला, अंजीर और मुनक्का तीनों को एक साथ खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है, साथ ही शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति भी मिलती है

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। सर्दियों में फिट रहने के लिए क्या खाएं? सर्दियों में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। यही वजह है कि हम बार-बार बीमार पड़ने लगते हैं। ऐसे में आप अपनी डाइट में खूबकला, अंजीर और मुनक्का शामिल कर सकते हैं। इन तीनों को एक साथ खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है, साथ ही शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति भी मिलती है। जानें खूब कला अंजीर और मुनक्का के फायदे-

खूबकला अंजीर और मुनक्का को विटंर डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। ये सभी खाद्य पदार्थ पोषक तत्वों से भरपूर हैं। अंजीर प्रोटीन, आयरन, कॉपर, मैग्नीशियम और फाइबर का अच्छा सोर्स है। वही मुनक्का में भी आयरन, विटामिन बी6, मैग्नीशियम, पोटैशियम और कैल्शियम होता है। खूबकला की बात करें, तो इसमें भी सभी जरूरी विटामिंस और मिनरल्स पाए जाते हैं।

खूब कला अंजीर और मुनक्का के फायदे
खूब कला, अंजीर और मुनक्का कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में लाभकारी होता है। इन तीनों के मिश्रण का सेवन करने से कई सामान्य रोग दूर होते हैं। जानें खूब कला अंजीर और मुनक्का के फायदे –

यह भी पढ़ें -   24 फरवरी 2026 मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

टाइफाइड में लाभकारी
खूब कला अंजीर और मुनक्का टाइफाइड रोग में काफी लाभकारी होता है। इनका सेवन सुबह-शाम करने से टाइफाइड से निजात मिल सकता है। टाइफाइड होने पर आप इसे घरेलू उपाय के तौर पर इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन डॉक्टर की सलाह पर दवाइयों का सेवन भी जरूर करें।

एनीमिया से बचाव
एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी। खून की कमी को पूरा करने के लिए आयरन रिच डाइट लेनी होती है। अंजीर और मुनक्का में आयरन भरपूर होता है। ऐसे में इनका सेवन करने से एनीमिया की समस्या दूर होती है। अगर रोजाना इनका सेवन करेंगे, तो एनीमिया से बच सकते हैं।

सर्दी-जुकाम में आराम
सर्दियों में अकसर इम्यूनिटी कमजोर पड़ जाती है। इसकी वजह से हम सर्दी-जुकाम समेत कई बीमारियों के चपेट में आ जाते हैं। अगर आप भी बार-बार सर्दी-जुकाम से परेशान रहते हैं, तो खूबकला अंजीर और मुनक्का खा सकते हैं।

हड्डियां मजबूत बनाए
उम्र बढ़ने पर अधिकतर लोगों को हड्डियों में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर आपको भी हड्डियों में दर्द रहता है, तो आप खूब कला अंजीर और मुनक्का का साथ में सेवन कर सकते हैं। इस मिश्रण में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।

मांसपेशियों को मजबूत बनाए
मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए डाइट में प्रोटीन शामिल करना चाहिए। प्रोटीन मसल्स का विकास करता है। अंजीर में प्रोटीन की उच्च मात्रा होती है। इसलिए आप सूखकला अंजीर और मुनक्का का सेवन करके मांसपेशियों को मजबूत बना सकते हैं। मांसपेशियों का विकास कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   उच्च न्यायालय नैनीताल की सुरक्षा व्यवस्था का एसएसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा ऑडिट व हाईटेक मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

बच्चों के विकास में मददगार
बच्चों का शारीरिक विकास करने के लिए भी सूखकला अंजीर और मुनक्का लाभकारी होता है। बच्चों को रोजाना इन सभी का एक साथ सेवन करवाने से उनका विकास तेज होता है। इससे बच्चों को सभी जरूरी विटामिंस और मिनरल्स भी मिल जाते हैं।

कैसे करें खूब कला अंजीर और मुनक्का का सेवन
खूब कला अंजीर और मुनक्का का सेवन काढ़े के रूप में किया जा सकता है। इसका काढ़ा पीने से ऊपर बताए गए सभी रोग दूर होते हैं। खूब कला अंजीर मुनक्का का काढ़ा कैसे बनाएं?

  • इसका काढ़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी गर्म करें।
  • इसमें 5-6 मुनक्का, 4 अंजीर और 2-3 ग्राम खूब कला डालें।
  • इसे अच्छी तरह से पकने दें। जब पानी आधा हो जाए, तो खूब कला अंजीर और मुनक्का को मैश कर लें।
  • इसके बाद पानी को छानकर पी लें।
  • डायबिटीज या अन्य गंभीर रोगों का सामना कर रहे लोगों को इस काढ़े का सेवन डॉक्टर की राय पर ही करना चाहिए। 
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440