घोषित आपदा के बचाव एवं राहत कार्याे के सम्पादन को सैक्टर मजिस्ट्रेटोें की तैनाती

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबन्धन सविन बंसल ने आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 मे निहित शक्तियों व अधिकारों का प्रयोग करते हुये कोरोना वायरस के संक्रमण पर प्रभावी रूप से रोकथाम लगाने, घोषित आपदा के बचाव एवं राहत कार्याे के सम्पादन हेतु सैक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिये गये है। लगाये गये सेक्टर मजिस्ट्रेटोें को इस अवधि मे महामारी बीमारी अधिनियम 1987 में जिला मजिस्ट्रेट मे निहित अधिकार शक्तियों प्रदान की है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने सेक्टर अथवा केन्द्र पर कानूनी शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेेतु सम्बन्धित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने हेतु उत्तरदायी होंगे।

यह भी पढ़ें -   होली पर शांति व्यवस्था के लिए नैनीताल पुलिस का फ्लैग मार्च, एसएसपी के निर्देशन में सख्त सुरक्षा प्रबंध

जिलाधिकारी बंसल ने सहायक अभियन्ता पेयजल ममता तिवारी, लोनिवि आनन्द नेगी, सिचाई नवीन चन्द्र पाण्डे को स्टेजिंग एरिया स्पोर्टस स्टेडियम का सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इसी प्रकार सहायक अभियन्ता सिचाई अमित बंसल,मनोज गुप्ता,लोनिवि बीसी सेमवाल को सैल्टर हाउस स्पोटर्स स्टेेडियम का सेक्टर मजिस्ट्रेट, सहायक अभियन्ता लघु सिचाई आरबी यादव,लोनिवि एसएस रावत एवं पंकज राय को सैल्टर हाउस एमबी इन्टर कालेज का सेक्टर मजिस्टेट, सहायक अभियन्ता डीआरडीए अक्षय चौधरी, लोनिवि आनन्द गिरी गोस्वामी, मनोज महतोलिया, को कोरेनटाइन केन्द्र संभागीय स्वास्थ्य एव परिवार कल्याण केन्द्र मोतीनगर हल्द्वानी का सेक्टर मजिस्ट्रेट, सहायक अभियन्ता लघु सिचाई एसबी यादव, पेयजल जीबी जोेशी, लोनिवि सुरेश मर्ताेलिया को कोरेनटाइन प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र बागजाला गौलापार का सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सहायक अभियंता लोनिवि आरक पाण्डे, अनिल कनौजिया एवं पेयजल रवीन्द्र सिह पंवार को कोरेनटाइन केन्द्र एफटीआई हल्द्वानी का सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया है।

यह भी पढ़ें -   होली पर शांति व्यवस्था के लिए नैनीताल पुलिस का फ्लैग मार्च, एसएसपी के निर्देशन में सख्त सुरक्षा प्रबंध
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440