मिस्त्रीयों ने लिया बायो गैस संयंत्र तकनीकि का प्रशिक्षण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पाटनर्स इन प्रासपैरिटी (पीएनटी) संस्था ने यहां आयोजित दो दिनी बायो गैस संयंत्र तकनीकि प्रशिक्षण कार्यक्रम में मिस्त्रीयों को तकनीकि समस्याओं की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान मिस्त्रीयों को बताया गया कि बायोगैस का निर्माण कैसे किया जाता है। साथ ही साथ उन्हें यह भी बताया गया कि जब बायोगैस निर्माण करें तो लाभार्थी को बायोगैस रखरखाव की जानकारी भी प्रदान करें। जिससे लाभार्थी इस सुविधा का लाभ ले सकें। इस दौरान संस्था के धीरेंद्र तिवारी ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को करने का उद्देश्य कृषिकों को बायोगैस के लाभों के बारे मे जागरूक करने के साथ ही जलवायु समुत्थान को बढ़ावा देना है। जिससे हमारी प्रकृति स्वच्छ रहे और पेड़ पौधों को नष्ट होने से बचाया जा सके।

यह भी पढ़ें -   विश्व पर्यावरण दिवस विशेषः जब एक पहाड़ी महिला ने जंगलों के लिए बदल दी इतिहास की दिशा

प्रशिक्षण कार्यक्रम में उरेडा के मुख्य परियोजना अधिकारी एलडी शर्मा, अपर अभियन्ता एसआर गौतम, केवीआईसी के ट्रेंनिग ऑफीसर हरीश चन्द्र, खुर्रम परवेज़, नवीन सुयाल ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया। साथ ही उन्हें प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये। इस प्रशिक्षण में करीब 90 मिस्त्रीयों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें -   ५ जून २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440