उत्तराखण्ड में उत्साह के साथ मनाया गया कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा

खबर शेयर करें

देश दुनिया में चैन-ओ-अमन और कोरोना मुक्ति की खुदा से मांगी दुआ

समाचार सच, हल्द्वानी/देहरादून। कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) शनिवार को उत्तराखंड में उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर उलेमाओं ने मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि त्योहार को लेकर जारी की गई प्रशासन की गाइडलाइन का करने की अपील की है। कोरोनाकाल के चलते प्रशासन ने मस्जिदों में एक साथ पांच लोगों को ही नमाज अदा करने की अनुमति दी है। मोमिनों ने प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पूरा ध्यान रखा।
साल जिस ईदगाह पर सैकड़ों की भीड़ उमड़ती है वहां शनिवार को ईदगाह खाली रही। मोमिनों ने अपने घर और कुछ मस्जिदों में पांच लोगों के समूह में जरूर नमाज अदा की।
ईद-उल-अजहा का पर्व नगर व आस-पास के क्षेत्रों में सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। ईद की नमाज अता करने के बाद कुर्बानी का दौर शुरू हुआ। जो देर शाम तक चलता रहा। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। ईद-उल-अजहा पर्व पर इस बार कोरोना संक्रमण के चलते सामूहिक नमाज अता नहीं की गई। मस्जिदों में नमाज भी अलग-अलग समय में हुई। नगर की ईदगाह में पांच लोगों ने ईद की मुख्य नमाज अता की। यहां नमाज जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती शाजिद अजहरी ने अता कराई। जबकि बंजारान मस्जिद में मौलाना वासित, सुनहरी मस्जिद में मुफ्ती निजामुद्दीन, बिलाली मस्जिद में मो. आसिम व मस्जिद उमर में मो. मुकीम, इंदिरा बड़ी मस्जिद में मौ. सैयद इरफान रसूल, मस्जिद आसताना में मुफ्ती नईम अजहरी, चिराग अली शाह बाबा मस्जिद में मौ. हयातउल्ला खान व काठगोदाम स्थित ईदगाह में काठगोदाम दरगाही मस्जिद के इमाम मो. उस्मान नईमी ने नमाज अता कराई। लोगों ने घरों में ही ईद की नमाज अता की। नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। जो देर शाम तक चलता रहा। वहीं सार्वजनिक स्थलों पर प्रतिबंध के चलते कुर्बानी भी घरों में ही दी गई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस-प्रशासन चौकस रहा। जबकि पुलिस का खुफिया तंत्र सोशल मीडिया पर पैनी निगाह बनाये रखा। वहीं सफाई व्यवस्था के मद्देनजर क्षेत्र में नगर निगम के कई वाहन संचालित किए गए। जिनके माध्यम से कर्मचारियों ने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रखी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440