बागेश्वर में भारी बारिश से मकान ढहा, आठ लोग दबे, महिला और दो बच्चे घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के सैलानी गांव में भारी बारिश के कारण एक मकान ढह गया। इस हादसे में आठ लोग मलबे में दब गए, जिन्हें एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि, हादसे में एक महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें -   कौसानी स्कूल में रहस्यमयी घटनाएंः छात्राओं की बिगड़ती हालत से दहशत, “अलौकिक असर” की चर्चा तेज

एसडीआरएफ को सूचना मिली थी कि मकान ढहने से कई लोग अंदर फंसे हुए हैं। मौके पर पहुंची टीम ने पुलिस और फायर ब्रिगेड के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

रेस्क्यू किए गए लोगों में 65 वर्षीय केदार राम, 60 वर्षीय हरमा देवी, 31 वर्षीय राधा, 13 वर्षीय आरती, 9 वर्षीय दीपांशु और 7 वर्षीय निकिता शामिल हैं। जबकि 5 वर्षीय ऋषि और डेढ़ साल की साक्षी घायल बताई जा रही हैं। प्रशासन ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया और राहत कार्य जारी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440