जहरीला पदार्थ गटकने से अधेड़ की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, मोटाहल्दू/हल्द्वानी। विषपान से अधेड़ की मौत होने की सूचना है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार भगवानपुर, मोटाहल्दू निवासी 51 वर्षीय चंदन जोशी पुत्र रमेश जोशी ने बीते दिवस घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर परिवारजन उसे उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लाए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। जानकारी जुटाने पर परिवारजनों ने बताया कि चंदन बीते कई दिनों से मानसिक तनाव में थे। पुलिस आत्महत्या की वजह भी मानसिक तनाव ही मान रही है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   31 जुलाई से लगेगा चोर पंचक: इन कार्यों से करें परहेज, जानें क्या कहते हैं ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताएं
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440