सफेद मिर्च में कार्बोहाइड्रेट, एनर्जी, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, जिंक, आयरन जैसे तत्व मौजूद होते हैं

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। काली मिर्च हर घर में कई व्यजनों को बनाने में इस्तेमाल की जाती है। इसका स्वाद बेहद तीखा होता है। काली मिर्च एक हेल्दी मसालों में शामिल है। कई तरह की सब्जी, नॉनवेज, सूप आदि में इसका इस्तेमाल किया जाता हैए जिससे स्वाद बढ़ने के साथ व्यंजन तीखी भी लगती है। क्या आप जानते हैं की काली मिर्च की ही तरह सफेद मिर्च यानी वाइट पेपर भी होता है जी हां, सफेद मिर्च भी स्वाद और पौष्टिकता में बेहद फायदेमंद होती है। सफेद मिर्च में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें कार्बोहाइड्रेट, एनर्जी, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, जिंक, आयरन आदि होते हैं। आइए जानते हैं डाइट में सफेद मिर्च शामिल करने सेहत को क्या.क्या फायदे हो सकते हैं।


सफेद मिर्च के सेहत लाभ

सफेद मिर्च फ्री रैडिकल्स के नुकसान से बचाए
हेल्दीफाईमी डॉट कॉम में छपी एक खबर के अनुसारए सफेद मिर्च में एंटीऑक्सिडेंट भरपूर होते हैंए जो शरीर को फ्री रैडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैंए जिनमें हार्ट डिजीजए डायबिटीज, मोटापा आदि शामिल हैं। सफेद मिर्च में काली मिर्च की तुलना में अधिक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जिसका मतलब है कि सफेद मिर्च में फ्री रेडिकल्स से लड़ने की क्षमता अधिक होती है।

यह भी पढ़ें -   उच्च न्यायालय नैनीताल की सुरक्षा व्यवस्था का एसएसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा ऑडिट व हाईटेक मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

पेट में गैस नहीं बनने देती
यदि आपको गैस बनने, पेट फूलने यानी ब्लोटिंग की समस्या रहती है, पेट में जलन होता हैए तो सफेद मिर्च इन सभी समस्याओं का रामबाण इलाज है। इस मिर्च में पिपेरिन नामक एक तत्व होता हैए जो गैस कम करने में फायदेमंद होता है। इसके अलावाए यह पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड (गैस्ट्रिक एसिड) के उत्पादन को उत्तेजित करती है। यह पाचन में सहायता करती है और आंतों के सुचारू रूप से काम करने में मदद करती है।

सफेद मिर्च पाचन शक्ति करे दुरुस्त
सफेद मिर्च गैस्ट्रिक एसिड के उत्पादन को बढ़ाकर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करती है। यह एसिड पाचन के लिए आवश्यक है। साथ ही सफेद मिर्च में फाइबर अधिक होता है। फाइबर आंतों की मांसपेशियों के मूवमेंट को बढ़ाने में मदद करता हैए जिससे कब्ज नहीं होताए पेट साफ रहता है, आंत स्वस्थ रहते हैं। पाचन से संबंधित कई तरह की समस्याओं से बचाए रख सकती है सफेद मिर्च।

ब्लड प्रेशर रखे कंट्रोल
सफेद मिर्च फ्लेवोनोइड्सए विटामिन ए और विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है। ये उच्च रक्तचाप को कम करने में सहायता करते हैं। यदि आपका ब्लड प्रेशर नॉर्मल से अधिक रहता है, तो आप अपने भोजन में सफेद मिर्च को नियमित रूप से शामिल करें।

यह भी पढ़ें -   जायसवाल महिला समिति द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, लगभग 100 मरीजों को मिला लाभ

दिल के लिए भी होती है हेल्दी सफेद मिर्च
सफेद मिर्च एंटी.इंफ्लेमेटरी से भरपूर होती हैए जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करती है। सफेद मिर्च हार्ट में ब्लड सर्कुलेशन को सुचारू रूप से बनाए रखने में कारगर हैए जिसके कारण हार्ट अटैक से बचाव हो सकता है। यदि ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगाए तो हार्ट संबंधित बीमारियांए स्ट्रोक होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती हैं।

सफेद मिर्च सिर दर्द करे दूर
जब भी आपको सिर दर्द होए आप सफेद मिर्च का सेवन करेंण् इसे अपने भोजन में शामिल करें। सफेद मिर्च में कैप्सेसिन नामक कंपाउंड होता हैए जो सिरदर्द को कम करने में लाभकारी होता हैण् साथ ही ये ब्लड बेसल्स को रिलैक्स करता हैण् न्यूरॉन्स के कारण कैप्सेसिन बेहतर रक्त प्रवाह में भी मदद करता है। इस तरह से ये सिर दर्द को काफी हद तक कम करती है।

शरीर में ऊर्जा बढ़ाए
सफेद मिर्च में कुछ ऐसे तत्व होते हैंए जो शरीर में जाते ही आपको ऊर्जा से भर सकते हैं। सफेद मिर्च मैंगनीज का मुख्य स्रोत है। यह मिनरल्स शरीर में एनर्जी के निर्माण के लिए बेहद ज़रूरी होता है।

शुगर लेवल करे कंट्रोल
इसमें मौजूद पिपेरिन नामक तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकता है। यह इंसुलिन की सक्रियता को भी बढ़ाता है। यदि आप डायबिटीज के मरीज हैंए तो सफेद मिर्च का सेवन कर सकते हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440