रामनगर के जंगल में हाथी ने घास लेकर आ रही महिला को पटक कर मार डाला

खबर शेयर करें

समाचार सच, रामनगर। उत्तराखण्ड के रामनगर जंगल से घास लेेकर घर लौट रही एक महिला पर जंगली हाथी ने हमला बोल दिया। हाथी ने महिला को पटक कर मार डाला। घास ला रही अन्य महिलाओं में अचानक हुए इस हमले से सहम गयी। महिलाओं ने उसे बचाने के लिए काफी शोर भी मचाया। परन्तु उक्त महिला को हाथी के चुंगल से नहीं बचा पाए।
जानकारी के अनुसार कोटाबाग ब्लॉक के सोहनजाला गांव निवासी जसवंतत सिंह की 55 वर्षीया पत्नी बिशना देवी क्षेत्र की करीब 10 महिलाओं के साथ घास लेने दाबका के जंगल गई थी। करीब सुबह दस बजे वह घास लेकर लौट रहे थे। तभी रास्ते में अचानक बिशना देवी पर हाथी ने हमला बोल दिया। उसने बिशना देवी को जमीन पर पटकने के बाद उसके सीने पर पैर रख दिया। अचानक हुए इस हमले से अन्य महिलाओं ने शोर मचाया। लेकिन हाथी ने करीब दस मिनट हाथी पैर रखकर खड़ा रहा। इसके बाद हाथी वहां से चला गया। बाद में महिलाओं ने इस घटना की सूचना गांववासियों को दी।
इधर सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने घटना की जानकारी ली। महिला को कोटाबाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
ज्ञात हो कि हाथी के हमले की इस माह की दूसरी घटना है। 7 सितम्बर की रात को मालधन गांव में जंगली हाथी ने एक व्यक्ति पर हमला कर उसे मार डाला।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440