रामनगर में बहुउद्देशीय जन शिविरः 183 शिकायतें दर्ज, डीएम ने अधिकांश का मौके पर किया निस्तारण

खबर शेयर करें

समाचार सच, रामनगर। उत्तराखंड सरकार के “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत बुधवार को पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामनगर में बहुउद्देशीय जन शिकायत एवं समाधान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आयोजित इस शिविर का उद्देश्य आम जनता को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा। शिविर की अध्यक्षता जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने की।

शिविर में बिजली, सड़क, पेयजल, पार्किंग, कूड़ा निस्तारण, अतिक्रमण, सिंचाई और शिक्षा से जुड़ी कुल 183 शिकायतें दर्ज की गईं। प्रशासन के अनुसार, इनमें से अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए सौंपा गया। जिलाधिकारी ने जिला विकास प्राधिकरण, सिंचाई विभाग, पुलिस, आबकारी, विद्युत विभाग समेत सभी संबंधित अधिकारियों को तय समयसीमा में शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -   Earthquake News: 6.2 तीव्रता के भूकंप से कांपा उत्तर भारत, दिल्ली-एनसीआर और जम्मू-कश्मीर में महसूस हुए तेज झटके

शिविर में अवैध नशे के कारोबार, अतिक्रमण की समस्या, कोसी नदी के भू-कटाव, झूलते बिजली के तार और सड़कों पर चिन्हित ब्लैक स्पॉट जैसे गंभीर मुद्दे भी उठाए गए। इन मामलों में अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। शिक्षा से संबंधित शिकायतों में प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति, सोलर प्लांट पर सब्सिडी और ग्राम प्रधानों के प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें -   एक अंगदान, कई जिंदगियां आबाद'… हरिद्वार से जेपी नड्डा का बड़ा संदेश, हजारों लोगों ने लिया जीवनदान का संकल्प

इसके अलावा नगर पालिका, जल संस्थान, स्वास्थ्य, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, पशुपालन, मत्स्य, डेयरी, सहकारिता, समाज कल्याण, कृषि और बाल विकास विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी। शिविर के दौरान 442 लोगों को उपचार या विभिन्न प्रकार की सहायता प्रदान की गई तथा 67 राजस्व प्रमाण पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिन शिकायतों का समाधान शिविर में नहीं हो सका है, उन्हें विभागवार प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा और आम जनता की संतुष्टि सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम में विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नगर पालिका चेयरमैन हाजी मोहम्मद अकरम, ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440