महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्यमंत्री ने ली अधिकारियों की बैठक
समाचार सच, देहरादून (एजेन्सी)। महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्या ने महिलाओं व बच्चों के लिये चलायी जा रही योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि इस योजना का लाभ समस्त लाभार्थियों को मिलना चाहिए।
शनिवार को उन्होंने विधानसभा सभाकक्ष में सभी जनपदों के महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने इन योजनाओं के प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिये। साथ ही बजट का सदुपयोग न होने व कार्यों में लापरवाही पाये जाने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दिये जाने के निर्देश दिये।
योजनाओं के प्रचार-प्रसार में दिवार पेंटिंग और नव-प्रवर्तन कार्यों पर विशेष बल दिया तथा एफ.एम.रेडियो द्वारा पोषण अभियान की जानकारी देने का निर्देश दिया। आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की 100 प्रतिशत उपस्थित पर जोर दिया। उन्होंने इसके लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी की जिम्मेदार निर्धारित किया। बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओं योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि योजना का प्रचार-प्रसार तथा जनजागरूगता के लिए विशेष कार्यक्रम चलाये जाऐं। जनजागरूगता कार्यक्रम के अन्तर्गत कैरियर काउंसिलिंग, रैली निकालना, बेटी का जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाना और जनपदीय महिला अधिकारियों का ग्राम स्तर पर जाकर उदाहरण प्रस्तुत करना इत्यादि नवप्रवर्तन कार्यों पर जोर दिया गया। उन्होंने समीक्षा बैठक में बजट में आवंटित धन को समय पर व्यय करने का निर्देश देते हुए कहा कि व्यय करने का तौर-तरीका भी सही होना चाहिए। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की अगली बैठक 16 मार्च को आहूत की गई है।
बैठक में सचिव महिला कल्याण एवं बाल विकास सौजन्या, उप निदेशक सुजाता एवं डॉ.एस.के. सिंह , मुख्य परिवीक्षा अधिकारी महिला कल्याण मोहित चौधरी, डी.पी.ओ. देहरादून अखिलेश मिश्र, हरिद्वार मुकुल चौधरी, पौड़ी जितेन्द्र सिंह, नैनीताल अनुलेखा बिष्ट, पिथौरागढ संजय गौरव, टिहरी संदीप अरोड़ा, बागेश्वर राजेन्द्र प्रसाद बिष्ट, रूद्रप्रयाग मनविन्दर कौर, सी.डी.पी.ओ हिमांशु बडोला एवं पीताम्बर प्रसाद सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


