शर्मसार: खटीमा में नवजात को खेत में जिंदा गाड़ा, खेत मालिक को जीवित मिला

खबर शेयर करें

समाचार सच, खटीमा डेस्क। खटीमा से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर आ रही है। किसी ने क्षेत्र के ग्राम चटिया फार्म क्षेत्र में एक नवजात को खेत में जिंदा गाड़ दिया। इसे भगवान का ही चमत्कार कहा जा सकता है कि वह बच्चा खेत स्वामी को जिंदा मिला। खेत स्वामी कुंडल सिंह भंडारी को खेत मे काम करने के दौरान बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी तो वह मौके पर पहुंचे। वह खेत में गर्दन तक गड़े हुए बच्चे को देख कर दंग रह गए। उन्होंने आसपास के ग्रामीणों को बुलाया और बच्चे को सुरक्षित गड्ढे से निकाला और उसके बाद उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि फिलहाल बच्चा स्वस्थ है। नवजात के साथ कि गई अमानवीय घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। इस मामले को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। नागरिक अस्पताल की चिकित्साधिकारी डॉ सुनीता रतूड़ी ने बताया कि बच्चे की हालत में सुधार हो रहा है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   GST कार्रवाई के विरोध में लामबंद हुए हल्द्वानी के स्वीट्स-रेस्टोरेंट कारोबारी, 20 सितंबर को आम सभा में बनेगी आंदोलन की रणनीति
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440