शर्मनाक : नाबालिक बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म का प्रयास

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर। बाप बेटी के रिश्ते को शर्मशार करते हुए एक कलयुगी पिता ने अपनी ही सगी नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने का प्रयास किया है। ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र का है जहाँ रिश्तो को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की चाची की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली में रविवार को आये एक मामले में एक पिता ने अपनी ही नाबालिक बेटी को हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया है। पुलिस के मुताबिक ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र के किच्छा रोड स्थित इंड्रस्ट्रीयल एरिया बाईपास रोड के रहने वाली एक महिला ने बताया कि विगत 13 मार्च को उसकी नाबालिग भतीजी घर में थी। तभी उसका पिता घर आया और अपनी नाबालिक 15 वर्षीय बेटी से छेड़छाड़ करने लगा और उसके कपड़े भी फाड़ दिये। साथ ही दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गये। इस बीच आरोपित मौके का फायदा उठा कर फरारा हो गया। पीड़िता चाची की शिकायत पर रविवार को पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास के आरोपित पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ ट्रांजिट कैंप विद्यादत्त जोशी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440