समाचार सच, हल्द्वानी। भाजपा के वरिष्ठ नेता मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष व बंशीधर भगत को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित कर हर्ष जताया। भाजपा कार्यकर्ता शनिवार को पार्टी के कुमाऊं संभाग कार्यालय में एकत्र हुए। जहां उन्होंने ढ़ोल नगाड़ों के बीच मिष्ठान वितरित किया। साथ ही वरिष्ठ नेता मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष व बंशीधर भगत को कैबिनेट मंत्री बनाने पर केंद्रीय नेतृत्व व मुुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का आभार जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने का लाभ निश्चित तौर पर पार्टी को मिलेगा। साथ ही बंशीधर भगत को कैबिनेट में शामिल किए जाने से उनके अनुभवों का लाभ सरकार को मिलेगा और विकास कार्यों को गति मिलेगी।
इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विनीत अग्रवाल, महामंत्री प्रताप रैक्वाल, कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रदीप जनोटी, मंडल प्रभारी दिनेश खुल्बे, जिला मंत्री प्रताप बोरा, डॉ अनिल कपूर डब्बू, विजय बिष्ट, नगर महामंत्री मधुकर श्रोत्रिय, जितेंद्र मेहता, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा महेंद्र कश्यप, महामंत्री मनोज वर्मा, नगर उपाध्यक्ष मनीष पाल, विनोद जायसवाल, दिनेश सिंह, नगर मंत्री सुरेंद्र सिंह बिष्ट, दीपक मेहरा, सुधीर अग्रवाल, राजेंद्र सुयाल, असगर अली, नगर प्रमुख सोशल मीडिया कपिल अग्रहरि, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा दीपाली कन्याल, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रतिभा जोशी, बीना जोशी, जिला महामंत्री अलका जीना, अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता जोशी, महामंत्री आशा शुक्ला, चित्रा सुधार, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष महबूब अली, नगर अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा नन्हे कश्यप, अतुल जायसवाल, कमलेश साहू, हरीश मनराल, पनराम, त्रिलोक सिंह बिष्ट, चतुर सिंह बोरा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












