दुकान में घुसना महंगा पड़ा, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। तीन लोगों पर दुकान में घुसकर धमकाने का आरोप है। आरोपी हथियारों से लैस बता जा रहे हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। श्याम विहार, मुखानी निवासी पंकज वर्मा की मुखानी में दुकान है। आरोप है कि बीते दिवस मनोज अधिकारी अपने दो साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर उसकी दुकान में घुस आया और उसे जान से मारने की धमकी दी। इस बीच मनोज अधिकारी के साथी के मोबाइल में किसी सख्श का फोन आने पर आरोपी वहां से चले गये। पीड़ित का कहना है कि मनोज अधिकारी अपराधिक प्रवृत्ति का है। उसने आरोपियों से जान माल का खतरा बताया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   74 दिन का इंतजार खत्म, अब सड़क पर उतरे लैब टेक्नीशियन! CM आवास कूच पर पुलिस ने रोका, कई हिरासत में
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440