शनिवार को भी खुलेगी आवश्यक वस्तुओं की दुकानें प्रातः 7 से दोपहर 1 बजे तक, पढ़े पूरी खबर…

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/हल्द्वानी। आवश्यक वस्तुओं की दुकानें शनिवार 28 मार्च को भी सुबह 7 से दोपहर एक बजे तक खुली रहेंगी। उक्त जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत बताया कि शुक्रवार को पहले की अपेक्षा भीड़-भाड़ कम रही है। इसलिए आज की यह व्यवस्था आगे भी जारी रहेगी। यह निर्णय इसलिए लिया गया था ताकि कोरोना से निबटने के लिए ज़रूरी सोशल डिस्टनेसिंग का पूर्ण रूप से अनुपालन कराने के लिए आम जनता को ख़रीददारी के उद्देश्य से पर्याप्त समय मिल जाय और आवश्यक वस्तुओं की दुकानों में एक साथ भीड़ न एकत्र होने पाए। शुक्रवार की तरह शनिवार को भी चौपहिया वाहनों पर रोक रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस व प्रशासन के लोग फार्मा इंडस्ट्री में काम करने वाले लोगों को न रोके। हो सके तो उनको पहुंचाने की व्यवस्था की जायें।

यह भी पढ़ें -   चैत्र मास 2026: 4 मार्च से शुरू होगा चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, राम नवमी और हनुमान जन्मोत्सव जैसे बड़े व्रत-पर्व

प्रदेश के मुखिया श्री रावत ने फेसबुक में लाईव आकर अपने संदेश में बताया कि जिन तीन आईएफएस अधिकारियों का कोरोना पाजिटिव होने पर ईलाज चल रहा था, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है और वे अब ठीक होने की स्थिति में आ गए हैं। मुख्यमंत्री ने उनके ईलाज में जुटे चिकित्सकों व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे चिकित्सकों की सक्षमता को बताता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में कोरोना के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ी जा रही है। इसमें हम जरूर जीतेंगे।

यह भी पढ़ें -   होली पर शांति व्यवस्था के लिए नैनीताल पुलिस का फ्लैग मार्च, एसएसपी के निर्देशन में सख्त सुरक्षा प्रबंध

मुख्यमंत्री ने कहा कि बङी संख्या में सामाजिक, धार्मिक संस्थाएं और व्यक्तिगत तौर पर भी लोग आगे आए हैं और सहयोग के लिए स्वयं को प्रस्तुत किया है। हम इनके बहुत आभारी हैं। मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता की इच्छा भी बहुत से लोगों ने व्यक्त की है। कइयों ने बड़ी राशि भी दी है। हम उनके भी आभारी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए यदि किसी के सुझाव हों तो हम उसका भी स्वागत करते हैं। प्राप्त सुझावों पर सरकार और शासन द्वारा विचार किया जाता है और उपयुक्त लगने पर क्रियान्वित भी किया जाता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440