
समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए जहां एक ओर भारत सरकार और राज्य सरकारें मिलकर कार्य कर रही है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय प्रशासन ने भी लोगों को इस महामारी से बचाने के लिए अपनी ओर से जागरूक करने में लगे हुए है। इसी क्रम में इधर जहां आवश्यक सामग्री खरीदने पहुंच रहे खरीददारों को दुकानदारों द्वारा मास्क पहनकर आने पर ही सामान दिये जाने को लेकर जागरूक किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर महानगर के कई पेट्रोल पम्प में बिना मास्क पहन के आने वाले उपभोक्ताओं को पेट्रोल नहीं दिया गया और मास्क पहनकर आने पर ही पेट्रोल व डीजल दिया गया।
गौरतलब है कि पिछले दिनों में लोगों द्वारा बिना किसी सुरक्षा के जरूरी समान एवं पेट्रोल भरवाने चले जा रहे थे। जिससे लोगो में संक्रमण फैलने की संभावना बनी हुई हैं।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


