अंजीर का अधिक सेवन स्वास्थ्य पर पड़ सकता है भारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अंजीर का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट भारी लगने लगता है। इसी के साथ पेट में दर्द जैसी समस्याएं भी होती हैं। ऐसे में आपको अंजीर का सेवन करते समय सावधानी बरतनी चाहिए।
पौष्टिक तत्वों से भरपूर अंजीर एक तरह का मेवा यानी ड्राई फ्रूट होता है। यह सूखा फल है, जो स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की परेशानियों से छुटकारा दिलाने में लाभदायक है। अंजीर का सेवन त्वचा और अग्नाश्य संबंधी विकारों को ठीक करने में कारगर है। इसके अलावा अंजीर कई रोगों के इलाज में भी लाभदायक है। हालांकि, किसी भी चीज की अति केवल नुकसान ही देती है।
ऐसा ही कुछ अंजीर के साथ भी है। अंजीर का ज्यादा सेवन, आपके स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकता है। यह ना सिर्फ लिवर को डैमेज कर सकता है बल्कि शरीर से कैल्शियम भी सोख सकता है। ऐसे में अंजीर का सेवन केवल सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
अंजीर से होने वाले नुकसान –
पेट को करता है भारी –
अंजीर का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट भारी लगने लगता है। इसी के साथ पेट में दर्द जैसी समस्याएं भी होती हैं। ऐसे में आपको अंजीर का सेवन करते समय सावधानी बरतनी चाहिए।
लिवर डैमेज – अंजीर का अधिक सेवन लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे लिवर डैमेज भी हो सकता है। बता दें, अंजीर के बीज बेहद ही सख्त होते हैं, जो बड़ी मुश्किल से पचते हैं। ऐसे में अगर आप गलती से इसके बीज खा लें तो आपको पेट में दर्द भी हो सकता है। ऐसे में आपको ध्यान रखने की आवश्यकता है।
बॉडी से सोख सकता है कैल्शियम – अंजीर का अधिक सेवन शरीर से कैल्शियम को भी सोख लेता है। अंजीर में ऑक्सिलेट होते हैं, जो कैल्शियम को सोख सकते हैं। इससे शरीर में कैल्शियम की कमी हो सकती है। जो हाथों और पैरों में दर्द का भी कारण बन सकते हैं। ऐसे में अंजीर के अधिक सेवन से बचना चाहिए।
लो ब्लड शुगर लेवल – अंजीर का अधिक सेवन आपके शुगर लेवल पर भी असर डालता है। इसके अधिक सेवन से आपका शुगर लेवल कम हो सकता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को अंजीर का सेवन करते समय बेहद ही सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है।
एलर्जी – अंजीर की तासीर बेहद ही गर्म होती है। ऐसे में गर्मी के मौसम में अंजीर का अधिक सेवन करने से एलर्जी भी हो सकती है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440