देवभूमि ट्रक ओनर्स वेलफेयर एसो0 का विस्तार, भीमताल इकाई के अध्यक्ष राहुल जोशी तथा अक्षय वर्मा चुने उपाध्यक्ष

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। देवभूमि ट्रक ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की यहां आयोजित बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए भीमताल इकाई का गठन किया गया। जिसमें राहुल जोशी को अध्यक्ष एवं अक्षय वर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया। जबकि विनीत जोशी, सूरज कनेरा को सचिव, अर्जुन चनोतिया, मोनू, पवन, निहाल, बृजवासी को उपसचिव, रोहित पलड़िया सोशल मीडिया प्रभारी तथा नकुल शर्मा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

यह भी पढ़ें -   प्रेस क्लब हल्द्वानी का होली मिलन महोत्सव बना सांस्कृतिक एकता और भाईचारे का उत्सव

बैठक में ट्रांसपोर्ट कारोबारियों की समस्या के समाधान हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात किये जाने पर सहमति बनी। साथ ही भविष्य में अंडरलोड को सरकार के माध्यम से कैसे शक्ति से लागू करवाया जाये उस पर भी गहनता से चर्चा की गयी। बैठक में संगठन से जुड़े सदस्यों के लिए ग्रुप इंश्योरेंस कराये जाने पर विचार-विर्मश किया गया।
बैठक की अध्यक्षता राकेश जोशी तथा संचालन ललित मोहन शर्मा द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से गोविंद मेहरा, ललित रौतेला, डीके शर्मा, हरिश मेहता, सचिन पंत, विमल काडपाल, वीरेंद्र सिंह लोधियाना, भगवान सिंह, गिरीश मेलकानी, नवीन मेलकानी, राजेश नेवलिया, ललित पाठक सहित सैकड़ो ट्रांसपोर्ट कारोबारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -   होली पर शांति व्यवस्था के लिए नैनीताल पुलिस का फ्लैग मार्च, एसएसपी के निर्देशन में सख्त सुरक्षा प्रबंध
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440