समाचार सच, हल्द्वानी। आपूर्ति विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने गैस रिफलिंग कारोबार का भांडाफोड़ किया है। इस मामले में एक आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। जबकि गैस रिफलिंग में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है। बनभूलपुरा क्षेत्र में लंबे समय से गैस रिफलिंग कारोबार संचालित होने की सूचनाएं आपूर्ति विभाग को मिल रही थी। इस क्रम में बीते दिवस पुख्ता जानकारी मिलने पर पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल ने बनभूलपुरा थाना पुलिस के साथ लाइन नंबर आठ में एक दुकान में छापा मारा। जहां गैस रिफलिंग होती मिली। मौके से गैस रिफलिंग कर रहे युवक को दबोच घ्लिया गया। साथ ही टीम को दुकान से गैस सिलेंडर, इलैक्ट्रॉनिक कांटा व अन्य गैस रिफलिंग के उपकरण बरामद हुए। पूछताछ में पकड़े गये आरोपी मोहम्मद सुहेल पुत्र जहीर अहमद ने बताया कि वह बड़े गैस सिलेंडर से ऑटो में लगने वाले छोटे गैस सिलेंडरों में रिफलिंग का लंबे समय से करता चला आ रहा है। पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल की ओर से आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। साथ ही पूर्ति निरीक्षक का कहना है कि गैस रिफलिंग का कारोबार कतई संचालित नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए छापामार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












