जमरानी परियोजना को पीएम कृषि सिंचाई योजना की स्वीकृति मिलने पर जताया आभार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। जमरानी बांध परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत सम्मिलित करने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। भट्ट ने कहा कि जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में जमरानी बांध परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत सम्मिलित करने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है और इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार प्रयास कर रहे थे। उन्होंने कहा कि परियोजना से 150000 हेक्टेयर कृषि योग्य क्षेत्र सिंचाई सुविधा से लाभान्वित होगा,साथ ही हल्द्वानी शहर को वार्षिक 42 एमसीएम पेयजल उपलब्ध कराए जाने तथा 63 मिलियन यूनिट जल विद्युत उत्पादन का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि इस योजना से काश्तकारों को कृषि और बागवानी मे लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें -   महिला मित्र बनी कातिल : पति और भांजे संग रची साजिश, प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर शव खाई में फेंका

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440