ग्वालदम में फर्जी नशा मुक्ति केंद्र का भंडाफोड़, प्रशासन की छापेमारी में उजागर हुई गंभीर लापरवाही

खबर शेयर करें

समाचार सच, चमोली। थराली विकासखंड के ग्वालदम क्षेत्र में संचालित एक नशा मुक्ति केंद्र पर प्रशासन की अचानक छापेमारी से हड़कंप मच गया। उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट के नेतृत्व में गठित टीम ने जब केंद्र का औचक निरीक्षण किया, तो वहां कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

जांच के दौरान पाया गया कि केंद्र बिना किसी वैध अनुमति और आवश्यक दस्तावेजों के संचालित किया जा रहा था। मौके पर न तो कोई योग्य डॉक्टर मौजूद मिला और न ही प्रशिक्षित स्टाफ। इससे केंद्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

निरीक्षण टीम में चिकित्सा एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी भी शामिल थे। जांच में यह भी सामने आया कि केंद्र दिसंबर 2025 तक संचालन का दावा कर रहा था, लेकिन इसके समर्थन में कोई वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं किए जा सके। रिकॉर्ड में 15 कर्मचारियों का उल्लेख था, हालांकि डॉक्टर, नर्स और योग प्रशिक्षकों की डिग्रियों का कोई सत्यापन नहीं मिला।

सबसे चौंकाने वाला मामला एक डॉक्टर की डिग्री से जुड़ा रहा, जो आंध्र प्रदेश से पंजीकृत बताई गई, लेकिन उसमें छेड़छाड़ की आशंका जताई गई है। इसके अलावा केंद्र संचालक द्वारा बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर भी चलाया जा रहा था। उसके पास केवल डी-फार्मा डिप्लोमा था, जबकि आवश्यक पंजीकरण और दवा स्टॉक रजिस्टर का अभाव पाया गया।

यह भी पढ़ें -   CM धामी के आदेश पर एक्शन तेज: उधम सिंह नगर में अवैध मजारों पर चला हथौड़ा

केंद्र की स्थिति भी बेहद खराब पाई गई। ओपीडी कक्ष में जरूरी उपकरण जैसे ब्लड प्रेशर मशीन और वजन मशीन खराब अवस्था में थे, वहीं अधिकांश दवाएं एक्सपायर हो चुकी थीं। सुरक्षा के लिहाज से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे भी बंद पड़े मिले।

प्रशासन ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट ने बताया कि वर्ष 2025 के बाद किसी भी मरीज का पंजीकरण नहीं किया गया था और निरीक्षण के दौरान केंद्र में कोई भी स्टाफ मौजूद नहीं मिला। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला फर्जीवाड़े और घोर लापरवाही का प्रतीत होता है, जिस पर जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440