उत्तराखंड में नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, कच्चा माल और उपकरण बरामद, दो गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर। उत्तराखंड की ऊधमसिंह नगर पुलिस ने काशीपुर में बड़ी कार्रवाई की है। यहां टीम ने नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना का खुलासा पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को किया।

पुलिस के अनुसार काशीपुर कोतवाली क्षेत्र में लंबे समय से अवैध एवं स्पूयिस औषधियां बनाकर राज्य के साथ ही अन्य बाहरी राज्यों में भेजने जाने की सूचना मिल रही थी। इन सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक काशीपुर को पुलिस टीम का गठन कर तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इस पर चौकी प्रभारी कुण्डेश्वरी उपनिरीक्षक विनोद जोशी, चौकी प्रभारी कटोराताल उपनिरीक्षक विपुल जोशी के नेतृत्व में वरिष्ठ निरीक्षक औषधि के साथ टीमों का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें -   ऊर्जा निगमों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: UPCL-UJVNL के एमडी हटे, नए अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

जांच में पता चला कि काशीपुर क्षेत्रार्गत ग्राम रमपुरा निवासी मनीष रस्तोगी ने अपना मकान किराये पर कुछ बाहरी लोगों को दिया गया है। जिनके द्वारा मशीनरी उपकरणों का प्रयोग कर मकान के अन्दर अवैध व नकली दवाईयों जो भिन्न-भिन्न कम्पनियों की बनाई जा रही थी तथा इनके द्वारा नकली दवाईयों की पेटियों को एक सफेद रंग की केट्रा से अवैध मेडिकल रेपर में पैक नकली दवाईयों को उत्तराखण्ड एवं अन्य बाहरी राज्यों को भेजी जा रही थी।

जिस पर पुलिस टीम व ड्रग निरीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये नकली दवाई बनाने की मशीनें, नकली दवाईयों की पेटियों व कट्टे तथा दो अभियुक्त अरूण कुमार व रवि कान्त को गिरफतार कर नकली दवाईयों बरामद की गयी। वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार की फर्द बरामदगी के आधार पर थाने में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त गणों के विरूद्ध पूर्व में थाना गंगनहर जनपद हरिद्वार में अभियोग पंजीकृत है।

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026ः प्रथम दिन- मां शैलपुत्री की पूजा से होगी शुरुआत, जानिए पूजन विधि, महत्व और मंत्र

गिरफ्तार अभियुक्त अरुण कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी ग्राम शामली रेलपार गली नम्बर 4 थाना आदर्श मण्डी जिला शामली उ०प्र० हाल निवासी एल 52 शिवालिक नगर हरिद्वार उम्र  व रविकान्त पुत्र ओमपाल निवासी गली नम्बर 10 शिवपूरम कालोनी थाना गंगनहर रुड़की जिला हरिद्वार वर्ष शामिल हैं। अभियुक्तों से एक कार रंग सफेद यूके-18-एक्यू-1881 व नकली दवाएं बरामद हुई हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440