किसान की बेटी तनु तोमर ने 12वीं में टॉप आने के लिये किया था ये…

खबर शेयर करें

बागपत। साल 2019 में इंटरमीडिएट में बागपत जिले के फतेहपुर पुट्ठी गांव की रहने वाली तनु ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में यूपी टॉप करते हुए 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। टॉपर तनु का कहना है कि मेहनत और लगन अगर सच्चे मन से किया जाए, तो कुछ भा हासिल किया जा सकता है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि वह रोज 19 घंटे पढ़ाई करती थी और उन्हें 500 में से 489 मार्क्स मिले हैं। तनु ने बताया कि खुशी इस बात की है कि जो सपना मैंने देखा था अब वह मैं पूरा कर सकती हूं। तनु मेडिकल में आगे भविष्य संवारना चाहती है। तनु ने कामयाबी का श्रेय शिक्षकों और परिवार को दिया है।

तनु तोमर के पिता चौधरी हरेंद्र सिंह किसान हैं और पुट्टी गांव में खेती करते हैं। तनु के परिजन का कहना है कि वह शुरू से ही पढ़ने में होशियार रही है। 10वीं में तनु ने सीबीएसई बोर्ड से परीक्षा पास की थी। 11वीं में उसने यूपी बोर्ड के राम इंटर कॉलेज में दाखिला लिया और कड़ी मेहनत और लग्न से टॉप करके परीक्षा को पास किया।
तनु को 12वीं में बायोलॉजी में सर्वाधिक अंक मिले हैं. कस्बा बड़ौत के श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा तनु तोमर के यूपी टॉप करने के बाद उनके गांव ही नहीं कॉलेज में शिक्षकों और छात्राओं में खुशी का माहौल है।

आपको बता दें कि इसके अलावा श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज बड़ौत के ही युवराज ने 94.60 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश की मेरिट में चौथा स्थान हासिल किया। मेरिट में दो स्थान मिलने के बाद जिलेभर में खुशी का माहौल है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440