ससुर पर लगाया नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक महिला ने ससुर पर अपनी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में महिला ने कहा है कि उसका ससुर आये दिन अपनी नाबालिग पोती के साथ छेड़छाड़ करता रहता है। उसने कई बार ससुर को समझाया, लेकिन वह नहीं माने। आरोप है कि ससुर ने नाबालिग पोती के साथ अश्लील हरकत की। महिला ने पुलिस से आरोपी ससुर के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में सूरज का कहर गर्मी से त्रस्त लोग, कब मिलेगा राहत

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440