हल्द्वानी में बेखौफ चोरों ने हीर द होलसेल शोरूम में लगाई सेंध, ले गए गल्ले से लाखों की नगदी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यह चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जजी के सामने स्थित ‘हीर द होलसेल’ में बीती रात बड़ी चोरी की वारदात हुई है। चोर ने दुकान में घुसने से पहले पहले सभी सीसीटीवी कैमरों की तारें काट दीं, जिससे उसकी पहचान न हो सके। यह वारदात रात करीब 11.50 बजे हुई, जब चोर दुकान में दाखिल हुआ और गल्ले से लगभग 1.5 लाख रुपये की नकदी निकालकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें -   21 मार्च को हल्द्वानी में मेगा पॉलिटिकल शो! राजनाथ सिंह की जनसभा से पहले CM धामी का सख्त निरीक्षण

सीसीटीवी कैमरे से पता चला कि चोर दुकान में करीब 10 मिनट तक रहा, इस दौरान उसने पूरी दुकान को खंगाला। चोरी के बाद, वह लगभग 1 बजे मौके से भाग निकला। दुकान के मालिक ने सुबह दुकान खोलने पर घटना की जानकारी दी और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में गूंजा ‘आजा मां’ का जयकारा! 33वें भव्य जागरण में झूम उठा पूरा शहर, फूलों से सजा हिमालय फार्म बना दिव्य दरबार

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्र में लगे अन्य सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का मानना है कि यह चोरी पूरी तैयारी के साथ की गई है, क्योंकि चोर ने पहले ही सुरक्षा उपकरणों को निष्क्रिय कर दिया था। स्थानीय व्यापारियों में इस घटना से भय का माहौल है, और वे सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने की मांग कर रहे हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440