विद्यालय खुलने के बाद ही होगी फीस जमा

खबर शेयर करें

-शिक्षा सचिव ने दिये विद्यालय प्रबन्ध को निर्देश
-विद्यालय प्रबन्धन बना रहा था अभिभावकों पर फीस जमा करने का दबाव

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखण्ड शिक्षा सचिव आर0 मीनाक्षी सुन्दरम ने प्रदेश में संचालित शासकीय एवं आशासकीय/निजी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से विद्यालय खुलने के बाद ही फीस जमा करवाने के निर्देश जारी किये हैं।

ज्ञात हो कि बीते दिनों कोरोना संक्रमण को देखते शासन के आदेश के बाद से स्कूल बंद करा दिये गये थे। लेकिन विद्यालयों द्वारा अभिभावकों से तत्काल फीस जमा करावाने का दबाव बनाया जा रहा था। जब शिक्षा सचिव को उक्त मामले में जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल आदेश जारी करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव व रोकथाम के दृष्टिगत जबकि सम्पूर्ण राज्य में लॉकडाउन घोषित किया गया है, ऐसी स्थिति में यह कृत्य उचित नहीं हैं और स्थिति के सामान्य होने तथा विद्यालयों के खुलने के बाद ही शुल्क जमा करवाने की कार्यवाही की जायेंगी। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को सख्त निर्देश दिये है कि वे अभिभावकों पर कोई दबाव ना बनाये।

यह भी पढ़ें -   होली पर शांति व्यवस्था के लिए नैनीताल पुलिस का फ्लैग मार्च, एसएसपी के निर्देशन में सख्त सुरक्षा प्रबंध

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440