समाचार सचए सोनभद्र (उत्तरप्रदेश)। जिले के घोरावल क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैए जहां रिश्तों के भरोसे को तार.तार करते हुए एक प्रॉपर्टी डीलर की सुनियोजित तरीके से हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात में मृतक की महिला मित्र पर अपने पति और भांजे के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार चंदौली जिले के धानापुर निवासी 50 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर कुंवर मौर्य का घोरावल क्षेत्र के पेढ़ उर्फ नौगढ़वा गांव में रहने वाली लीलावती के घर आना-जाना था। 22 मार्च की शाम वह अपने ड्राइवर रोहित रमन के साथ महिला के घर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि रात में खाना खाने के बाद कुंवर मौर्य कमरे में सोने चले गए जबकि उनका ड्राइवर गाड़ी में ही सो गया।
आरोप है कि इसी दौरान महिला लीलावती ने अपने पति साहबलाल और भांजे चंद्रशेखर उर्फ मखंचू के साथ मिलकर कुंवर मौर्य की हत्या कर दी। देर रात महिला ने ड्राइवर को जगाकर हत्या की जानकारी दी और उसे धमकाते हुए शव को कार की डिक्की में रखने को कहा।
इसके बाद आरोपी ड्राइवर को साथ लेकर मिर्जापुर के सिरसी डैम पहुंचे जहां शव को पत्थर से बांधकर गहरी खाई में फेंक दिया गया। घटना के बाद ड्राइवर को जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने को कहा गयाए लेकिन डर के कारण उसने बाद में मृतक के परिजनों को पूरी बात बता दी।
मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने महिलाए उसके पति और भांजे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सिरसी डैम से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल इस हत्याकांड के पीछे की असली वजह और पूरी साजिश की जांच की जा रही है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



