हल्द्वानी में इलैक्ट्रॉनिक्स व गद्दे की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

खबर शेयर करें

Fierce fire in electronics and mattress shop in Haldwani, goods worth lakhs burnt to ashes

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर के व्यवस्तम बाजार में प्रातः आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भीषण थी कि दमकल विभाग की तीन वाहनों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। दुकान स्वामियों के अनुसार दुकान में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। इस घटना से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार गांधीनगर निवासी धर्मेन्द्र सागर रेलवे बाजार में किराए के भवन में सिद्धि विनायक इंटर प्राइजेज नाम से दुकान चलाता है। ऊपरी मंजिल में मकानस्वामी रहता है। बताया जाता है कि आज प्रातः करीब 11 बजे मकानस्वामी ने अपने घर में पूजा की थी इस बीच दिये से उठी चिंगारी ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग दुकान तक पहुंच गई। दुकानस्वामी ने आस-पास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास किए। लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। जिसकी सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई। जब तक दमकल वाहन मौके पर पहुंचते आग ने धर्मेन्द्र की दुकान के बगल में स्थित रोहित गुप्ता की कुमाऊं रेडियोज नामक दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस व फायर ब्रिगेड के तीन वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक इन दुकानों में रखा अधिकांश सामान स्वाहा हो चुका था। इस अग्निकांड में लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने से आस-पास के दुकानदारों में भी हड़कंप मचा रहा। इस बीच पुलिस ने जहां सड़क को बैरिकेटिंग लगाकर बंद कर दिया। वहीं क्षेत्र की विद्युत सप्लाई भी ठप करवा दी गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   16 दिन पहले शुरू हुआ ट्रैफिक, बारिश में बैठी एप्रोच रोड… देहरादून में करोड़ों के पुल पर उठे निर्माण गुणवत्ता के सवाल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440