हल्द्वानी के मेडिकल कॉलेज में इंटर्न और एमबीबीएस के छात्र के बीच हुई मारपीट

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी के मेडिकल कॉलेज में जहॉं पिछले दिनों रैगिंग से जुड़ा मामला सामने आया था। वही अब एक और मामला बॉयज हॉस्टल में इंटर्न और एमबीबीएस के फाइनल ईयर छात्र के बीच मारपीट का सामने आया है। माना जा रहा है कि यह मामला भी रैगिंग का है। मामले के अनुसार रात करीब सवा दस बजे जब इसकी सूचना मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी को प्राप्त हुई तो उन्होनें हॉस्टल पहुंचकर मामले की जॉंच की।
मारपीट के मामले में शुक्रवार को अनुशासन समिति और शाम को एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक हुई। हालांकि दोनों पक्षों में सुलहनामा होने के कारण कोई विधिक कार्रवाई नहीं की गई है पर अनुशासन समिति ने इंटर्न छात्र पर कड़ी कार्रवाई की है। इसमें इंटर्न को हॉस्टल से निष्कासित करने के साथ ही जुर्माना भी लगाया गया है। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि अंतिम वर्ष के छात्र ने पीटने का आरोप लगाते हुए लिखित में शिकायत की थी
जिसके चलते इंटर्न छात्र को अनुशासन समिति के समक्ष पेश किया गया। इसके बाद समिति ने इंटर्न को हॉस्टल से स्थायी तौर पर निकालने के साथ तीन महीने के लिए इंटर्नशिप पर भ्ज्ञी रोक लगा दी।
साथ ही इंटर्न पर 25 हजार का जुर्माना भी लगाया गया। यह राशि चार मई तक जमा करनी होगी। इंटर्न के अभिभावक को भी बुलाने के लिए कहा गया। इंटर्न छात्र ने भी फाइनल ईयर के छात्र की ओर से पीटने की बात कही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440