दो युवक की मौत के बाद पिकअप चालक पर प्राथमिकी दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दो युवकों की मौत के बाद पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया ह

ज्ञात हो कि स्वतंत्रता दिवस पर नैनीताल से हल्द्वानी की तरफ आ रहे युवकों शुभम जोशी पुत्र स्व. आनन्द जोशी और यश बिष्ट पुत्र शेर सिंह बिष्ट निवासी तल्ला प्लाट, जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा की स्कूटी नैनीताल रोड में भुजिया घाट के पास अनियंत्रित हो गई थी। इस बीच दोनों पिकअप संख्या यूके04सीए-7634 की चपेट में आ गए और बुरी तरह घायल हो गए थे। जिससे दोनों की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक यश की मां प्रीति बिष्ट की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें -   ऑर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ में एआई व ड्रोन प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न, शिक्षकों ने सीखी आधुनिक तकनीकें

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440