हल्द्वानी में मेडिकल स्टोर में लगी आग, लाखों की दवाइयां जल कर राख

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र में स्थित एक मेडिकल स्टोर में आग लगने से वहां रखी लाखों रुपये की दवाइयां जल कर राख हो गयी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बतायी जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र में ठंडी सड़क पर बनभूलपुरा क्षेत्र में रहने वाले नदीम नामक युवक की गुरूकृपा मेडिकल स्टोर के नाम से प्रतिष्ठान है। रविवार की सुबह करीब 9.30 बजे पड़ोस के कुछ लोगों ने दुकान से धुंआ उठता देखा, तो उन्होंने इसकी सूचना मेडिकल स्टोर स्वामी को दी। सूचना मिलते ही मेडिकल स्टोर स्वामी मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने अपनी कार्रवाई कर आग पर काबू पा लिया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। इस दौरान घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गयी थी। इधर पीड़ित प्रतिष्ठान स्वामी नदीम ने बताया कि इस हादसे में उसकी प्रतिष्ठान में रखी लगभग पांच से छः लाख रुपये की दवाइयां जलकर राख हो गयी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 12 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट; ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440