दिवाली की रात दुकानों में लगी आग

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। दिवाली की रात को शहर में आग लगने की कई घटनाएं हुई। फायर सर्विस देहरादून की टीमों ने तत्काल पहुंचकर काबू पाया। चकराता रोड पर सुभाष बॉम्बे ग्लास हाउस की बंद दुकान में आग की सूचना पर पहुंची टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। शटर को तोड़कर आग पर काबू पाया गया। अग्निशमन प्रभारी सुनील तिवारी ने बताया कि शहर में कई जगहों पर आग लगीए लेकिन कही कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। कॉलागढ़ रोड पर अर्जुन कौशल की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग लग गई। जिसे एफएस यूनिट ने होज रील की सहायता से आग को बुझाया। उधरए रेसकोर्स में पुलिस लाइन के बराबर में एक ग्रॉसरी की दुकान में भी आग लगी। डालनवाला में डीबीएस कॉलेज के बराबर में फर्नीचर में दुकान भी आग लगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल, 28 अक्टूबर 2026: बुधवार को इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और करियर में उन्नति के अवसर
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440