हल्द्वानी मीडिया सेंटर में शार्ट सर्किट से लगी आग, प्रिंटर समेत कई दस्तावेज जलकर स्वाहा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी मीडिया सेंटर में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। इस हादसे में प्रिंटर समेत कई दस्तावेज जलकर स्वाहा हो गये। सूचना पर पहुंचे दमकल वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तिकोनिया स्थित मीडिया सेंटर में गुरूवार की सुबह अचानक आग लग गई। जब तक कर्मचारी कुछ समझ पाते तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल के दो वाहनों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक प्रिंटर समेत जरूरी दस्तावेज जलकर स्वाहा हो गए। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट का होना बताया बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026: सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा होगी, जानिए कैसे होती है मां की पूजा, मंत्र और स्तोत्र
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440