तिकोनिया में मुफ्ती शोरूम में लगी आग, लाखों की क्षति

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कपड़े के शोरूम में आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे लाखों की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट का होना बताया जा रहा है। नैनीताल रोड में तिकोनिया के समीप मुफ्ती नाम से शोरूम है। शनिवार को साप्ताहिक अवकाश होने के चलते शोरूम बंद था। बताया जाता है कि इस शोरूम में दोपहर करीब 11 बजे अचानक आग लग गई। जब वहां से गुजर रहे लोगों ने धुआं उठता देखा तो इसकी सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी। इस पर भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप नगरकोटी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। इस बीच दमकल के वाहन भी मौके पर पहुंच गये। सूचना पर पहुंचे आवास विकास में रहने वाले शोरूम के मैनेजर सचिन सागर ने जब शोरूम का शटर उठाया तो आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। दो दमकल वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक शोरूम में रखे अधिकांश कपड़ों के अलावा कंप्यूटर, एसी समेत अन्य सामान जलकर स्वाहा हो चुका था। पुलिस ने आग से हुई क्षति का जायजा लिया है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट का होना माना जा रहा है। शोरूम में आग लगने की घटना से आस-पास के दुकानदारों व घरों में हड़कंप मचा रहा। इस अग्निकांड में लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड से जयपुर जा रही वोल्वो बनी आग का गोला, 32 यात्रियों की जान बची

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440