अनुसूचित जाति मोर्चा की पहली जिला बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर जोर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के सम्भाग कार्यालय हल्द्वानी में अनुसूचित जाति मोर्चा, जिला नैनीताल की परिचय बैठक जिला अध्यक्ष रविंद्र बाली आर्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। यह मोर्चे की जिले स्तर पर पहली बैठक थी, जिसमें जिला कार्यसमिति, पदाधिकारियों और 25 मंडलों के अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रविंद्र बाली आर्य ने कहा कि परिचय बैठक का मुख्य उद्देश्य नवगठित टीम के सभी कार्यकर्ताओं का आपसी परिचय कराना और उन्हें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में चुनावों को देखते हुए मंडल स्तर पर अनुसूचित बस्तियों में बैठकों और चौपालों का आयोजन किया जाएगा तथा विधानसभा स्तर पर सम्मेलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

यह भी पढ़ें -   युवाओं के मुद्दों पर कांग्रेस का बड़ा अभियान, पेपर लीक और बेरोजगारी को लेकर प्रदेशभर में करेगी जनजागरण

इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री रंजन बर्गली ने अनुसूचित समाज को मोर्चे के माध्यम से एकजुट करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुराने और अनुभवी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार, कांग्रेस का जनाधार लगातार सिमट रहाः खजान दास

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, जिला प्रभारी दया किशन पोखरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुंवर, प्रदेश मंत्री दीपा भारती, प्रदेश प्रवक्ता आशारानी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा मोर्चा के जिला महामंत्री भुवन आर्या, चंद्र प्रकाश आर्य, नीलम आर्य, नेहा आर्य, सोनी टम्टा, दीपा आर्य, शुभम उत्तम, दिनेश सागर, ऋषभ भारती, गणेश आर्य, प्रकाश राम, मनोज मौर्या, नंदकिशोर आर्य, बालीराम, किशोरी राम, प्रदीप कुमार, प्रमोद कुमार, बॉबी आर्य, आशीष कुमार, मुकेश कुमार, नारायण राम सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440