राजकीय माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रथम कुमाऊं मंडल अधिवेशन 21 को

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। राजकीय माध्यमिक शिक्षक संघ (सी.टी.) का प्रथम कुमाऊं मंडल का अधिवेशन 21 मार्च रविवार को होगा। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सभागार में होने वाले इस अधिवेशन में स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ाने के साथ ही पलायन रोकने के लिए रोजगारपरक व्यवसायिक शिक्षा देने पर चर्चा की जाएगी। यह जानकारी पत्रकारों से वार्ता करते हुए संघ के प्रदेश संयोजक/अध्यक्ष अजय राजपूत ने दी। उन्होंने बताया कि अधिवेशन में देश-प्रदेश में नई शिक्षा नीति-2020 के परिप्रेक्ष्य में छात्रों के सर्वांगीण विकास व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में शिक्षकों की भूमिका पर चर्चा मुख्य एजेंडा रहेगा। इसके अलावा नई शिक्षा नीति-2020 में सरकारी स्कूलों में समान रूप से समाज के सभी वर्गों के बच्चों के हितों को सुरक्षित रखने व छात्र संख्या बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। साथ ही स्कूली शिक्षा के बाद छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व बेहतर रोजगार के साधन उपलब्ध कराने में शिक्षकों की भूमिका के साथ ही राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले पलायन को रोकने हेतु छात्र-छात्राओं को रोजगारपरक तकनीकि व व्यवसायिक शिक्षा देने पर विचार किया जाएगा। प्रांतीय महासचिव बीरेंद्र सिंह कुंवर ने बताया कि अधिवेशन में शिक्षा मंत्री अरविन्द पांडेय बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर विधि सलाहकार व पूर्व राज्य सूचना आयुक्त विनोद नौटियाल व पूर्व निदेशक विद्यालयी शिक्षा चन्द्र सिंह ग्वाल मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें -   विश्व पर्यावरण दिवस पर औपचारिक पौधरोपण से बचें, मानसून के बाद लगाएं पौधे: डॉ. आशुतोष पंत

पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष कृष्णा आर्य, महामंत्री डॉ उमा जोशी, जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा ठाकुर सिंह चौहान, धीरेंद्र कुमार पाठक मुख्यरूप से मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   UKPSC में हल्द्वानी की वर्षा जोशी का जलवा, प्रदेश में हासिल की दूसरी रैंक
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440