देश में पहले चरण का मतदान संपन्न

खबर शेयर करें

उत्तर प्रदेश में 64%, उत्तराखंड में 57%, बिहार में 50%, आंध्र प्रदेश में %, तेलंगाना में 60%, जम्मू-कश्मीर में 54%, छत्तीसगढ़ में 56%, पश्चिम बंगाल में 81%, असम में 68%, सिक्किम में 69%, मिज़ोरम में 60%, नागालैंड में 78%, मणिपुर में 78.2%, त्रिपुरा में 81% और अंडमान निकोबार में 76% मतदान

समाचार सच, दिल्ली, लोकसभा चुनाव के पहले दौर में गुरुवार 11 अप्रैल को 18 राज्यों और दो केंद्र-शासित प्रदेशों की 91 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है. नक्सल प्रभावित महाराष्ट्र की सात और छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट पर मतदान पाँच बजे समाप्त हो गया. चुनाव आयोग के अनुसार छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा.

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026: नवें दिन सिद्धिदात्री माता को प्रसन्न करने के लिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त

शुरुआती जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में 64%, उत्तराखंड में 57%, बिहार में 50%, आंध्र प्रदेश में %, तेलंगाना में 60%, जम्मू-कश्मीर में 54%, छत्तीसगढ़ में 56%, पश्चिम बंगाल में 81%, असम में 68%, सिक्किम में 69%, मिज़ोरम में 60%, नागालैंड में 78%, मणिपुर में 78.2%, त्रिपुरा में 81% और अंडमान निकोबार में 76% मतदान हुआ.

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026: नवें दिन सिद्धिदात्री माता को प्रसन्न करने के लिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त

चुनाव आयोग ने बताया कि ईवीएम नष्ट होने की आंध्र प्रदेश में 6, अरूणाचल प्रदेश में 6, मणिपुर में 2 और बिहार तथा पश्चिम बंगाल में 1-1 घटनाओं की सूचना मिली है.

पहले चरण में कहाँ-कहाँ हुआ मतदान –

कुल सीटें: 91

  • आंध्र प्रदेशः 25
  • तेलंगानाः 17
  • उत्तर प्रदेशः 8
  • महाराष्ट्रः 7
  • उत्तराखंड,असमः 5
  • बिहार, ओड़िशाः 4
  • पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, जम्मू-कश्मीरः 2
  • छत्तीसगढ़, मणिपुर, मिज़ोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा, अंडमान-निकोबार, लक्षद्वीपः 1

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440