दहेज में पांच लाख व कार की मांग को लेकर किया विवाहिता को प्रताड़ित

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दहेज में पांच लाख व कार की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि ससुरालियों ने जबरन गर्भपात भी करा दिया। साथ ही पति से तलाक भी दिला दिया। शिकायत पर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। नईबस्ती, मुस्तफा चौक स्थित अपने मायके में रह रही महिला का आरोप है कि 4 फरवरी 2020 को बाकरगंज बरेली निवासी मोहम्मद शाहरोज पुत्र मोहम्मद ताहिर से विवाह होने के उपरांत ससुराली उससे दहेज की मांग करने लगे। आरोप है कि विवाह के दो माह बाद गर्भवती होने पर पीड़िता का जबरन गर्भपात करा दिया गया। इतना ही नहीं उससे बात-बात पर मारपीट की जाने लगी। ससुरालियों की प्रताड़ना की शिकायत मायके में करने पर उसे कमरे में बंद कर दिया जाता। पीड़िता का यह भी आरोप है कि ससुरालियों ने दबाव बनाकर पति से तलाक भी दिला दिया। पीड़िता ने जेठ पर अश्लीलता करने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार दहेज में पांच लाख नगद व कार न लाने पर उसके साथ बुरी तरह मारा-पीटा गया। बरेली किला पुलिस ने उसे ससुरालियों के चंगुल से बचाया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दहेजलोभी ससुरालियों व रिश्तेदारों पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   मतदाता सूची को लेकर प्रशासन की बड़ी अपील, नोटिस मिलने पर घबराएं नहीं… नाम नहीं कटेगा, पहले मिलेगा पूरा मौका
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440