पिथौरागढ़ में सरयू नदी में पांच किशोरों की डूबने से मौत, मचा कोहराम

खबर शेयर करें

समाचार सच, पिथौरागढ। सरयू नदी में पांच बच्चों के डूबने से पांच किशोरों की डूबने से मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि यह बच्चे नदी में नहाने गये थे। इस दुखद घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना मिलने पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चला कर नदीं शवों को बाहर निकला लिया है।
जानकारी के अनुसार के बुधवार की सुबह 15 वर्षीय रवींद्र कुमार पुत्र गोकुल राम, 15 वर्षीय साहिल कुमार पुत्र पूरन राम, 17 वर्षीय मोहित कुमार पुत्र अशोक कुमार, 16 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र खीम राम, 15 वर्षीय पीयूष कुमार पुत्र कृष्ण कुमार निवासी धौलियाइजर गांव कूना गणाई गंगोली रामपुर अपनी बहन को ससुराल छोड़ने के गये थे। जहां पांचों गर्मी के चलते समीप में बहने वाली सरयू नदी में नहाने चले गए। पांचों किशोर नदी में बने ताल में नहाने लगे और अधिक गहराई में जाने पर डूबने लगे। इस दौरान कुछ लोगों ने किशोरों को डूबते हुए देखा। जब तक लोग सहायता के लिये पहुंचते तब तक पांचों किशोर नदी में डूब गये थे। जिस पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना सेराघाट पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और राजस्व टीम ने ग्रामीणों मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर पांचों शवों को नदी से बाहर निकाल लिया। पुलिस शवों का पंचनामा भरने की शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। इधर इस घटना से बहन की ससुराल व मायके में कोहराम मच गया है।

Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440