समाचार सच, हल्द्वानी। किशोर सम्प्रेषण (बाल सुधार) गृह से पांच किशोरों के लापता होने से हड़कंप मचा हुआ है। सभी चोरियों के मामलों में बंद थे। सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंच जानकारी जुटाई है। किशोरों की बरामदगी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। दो किशोरों के बरामद होना बताया जा रहा है। जबकि पुलिस अभी कुछ भी कहने से बचती दिख रही है। कालाढूंगी रोड स्थित राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय परिसर में बने किशोर सम्प्रेषण गृह में अपराधी प्रवृत्ति के किशोरों को सुधारने के लिए रखा जाता है। जिसमें वर्तमान में 13 किशोरों को रखा गया था। जिनमें से संगीन अपराधिक प्रवृत्ति के 6 किशोर प्रथम तल व चोरी जैसे अपराधों में पकड़े गये 7 किशोरों को दूसरी तल पर रखा गया था। जिनकी सुरक्षा का जिम्मा तीन-तीन होमगार्ड-पीआरडी जवान समेत 17 लोगों पर है। बताया जाता है कि बुधवार की देर रात दूसरी तल पर मौजूद किशोरों ने खिड़की घ्की ग्रिल टेड़ी कर निकलने का रास्ता बनाया। साथ ही चादरों की रस्सी के सहारे उतरकर वह परिसर में उतर आये। इसके बाद किशोरों ने दीवार पर सीढ़ी लगाई और फरार हो गये। फरार किशोर राजपुरा, गौजाजाली, सुभाष नगर लालकुआं, गैस गोदाम रोड मुखानी के बताये जा रहे हैं। गुरूवार की प्रातः जब चौकीदार महेंद्र पाल ने खिड़की पर चादर बांधकर बनाई रस्सी देखी तो वह दूसरे तल पर पहुंचा। जहां किशोरों को गायब देख वह भौंचक्का रह गया। इसकी सूचना उसने बाल सुधार गृह की डीपीओ उमा जैन, अधीक्षक विनोद कुमार को दी तो हड़कंप मच गया। सूचना पर आनन-फानन में एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी, एसपीसिटी डॉ जगदीश चन्द्र, सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी, एसएसआई कैलाश सिंह नेगी, हीरानगर चौकी प्रभारी राजवीर नेगी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे गये। इस बीच सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस ने जानकारी जुटाने के बाद किशोरों की तलाश शुरू कर दी है। सभी किशोर नशे के आदी बताए जा रहे हैं। यह भी बताया जा रहा है कि रिहा न करने पर इन किशोरों ने मर्डर करने जैसी धमकी भी दी थी। इधर बताया जा रहा है कि राजपुरा निवासी एक किशोर समेत दो को उनके घरों से पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हालांकि पुलिस अभी तक कुछ भी कहने से बचती दिख रही है। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धौनी का कहना है कि फरार किशोरों की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों में टीमें भेजी गई हैं। किशोरों को जल्द घ्बरामद कर लिया जाएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












